अरिजीत सिंह ने संन्यास के बाद ‘रैना’ गाना रिलीज किया

Follow Us

नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने भले ही संन्यास की घोषणा कर दी हो लेकिन उनके फैंस को अभी भी इस बात का इंतजार है कि वो गाना गाएंगे। बीते दिनों एक ट्वीट के जरिए सिंगर ने बताया था कि वो अब कोई नया प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं लेकिन अगले एक साल तक उनके पेंडिंग प्रोजेक्ट के गाने रिलीज होते रहेंगे।

आते ही सोशल मीडिया पर छा गया गाना

अब अरिजीत सिंह ने अपना एक इंडिपेंडेंट गाना रिलीज किया है। उनके लेटेस्ट गाने का नाम रैना है जिसे शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है। प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद ये उनका पहला गाना है। यह एक सॉफ्ट और रोमांटिक मेलोडी है। औरप्रिया सरैया ने इसे लिखा है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में उनकी मखमली आवाज का जादू साफ महसूस किया जा सकता है।
गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा- ‘रैना अब आपका हुआ। इसे महसूस कीजिए और इस रात को खुद पर छा जाने दीजिए। यह ऐसा लव सॉन्ग है जो सीधे आपके दिलों को छू जाएगा। अगर आप भी अरिजीत की रूहानी आवाज को मिस कर रहे थे, तो यह गाना आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।’ रैना’ के जरिए अरिजीत और शेखर रवजियानी की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले 2023 में उनका स्वतंत्र गाना ‘कसम से’ जबरदस्त हिट रहा था। वहीं इसके बाद से कमेंट सेक्शन में अरिजीत के फैंस की बाढ़ आ गई।

फैंस ने कमेंट में जताई खुशी

एक यूजर ने लिखा,प्लेबैक से संन्यास लेने के बाद अरिजीत सिंह ने कमाल का इंडिपेंडेंट म्यूजिक रिलीज किया है, वहीं दूसरे ने कमेंट किया, यह अरिजीत सिंह का एक अलग ही रूप है। धीमा, मधुर और दिल को छू लेने वाला। एक और यूजर ने कमेंट किया,गुरुजी का इंडिपेंडेंट म्यूजिक, वहीं एक और कमेंट में लिखा था, आखिरकार उनकी आवाज सुनकर खुशी के आंसू आ गए।

अगले साल तक आते रहेंगे अरिजीत के कई गाने

अरिजीत आखिरी बार विशाल भारद्वाज की शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साउंडट्रैक से जुड़े थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। संन्यास के ऐलान से पहले अरिजीत ने कई गाने रिकॉर्ड किए थे, जो आने वाले समय में अलग-अलग फिल्मों के जरिए दर्शकों के सामने आएंगे।