नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा बरकरार रखा है। वनडे कप में खेलते हुए स्टोक्स ने लगातार दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम डरहम की जीत में अहम योगदान दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए एलेक्स लीज ने 132 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ग्राहम क्लार्क ने 63 और एमिलियो गे ने 44 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स की टीम के खिलाफ बेन स्टोक्स ने आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल रहे। स्टोक्स ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबले में भी स्टोक्स ने नाबाद 108 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उनके नाम अब लिस्ट-ए क्रिकेट में 10 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं। स्टोक्स ने 186 लिस्ट-ए मैचों में 5484 रन बनाए हैं और 137 विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 114 मैचों में 3463 रन दर्ज हैं।
