बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुड़ेकेल स्थित शासकीय हाई स्कूल में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ‘निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह’ बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक डॉ अग्रवाल द्वारा 36 साइकिलों का वितरण किया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत् पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज और देश की प्रगति की वास्तविक नींव है।
हमारी सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाली हमारी बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दूरी या बाधा का सामना न करना पड़े। यह सरस्वती साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के सपनों को पंख देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज जब मैं इन छात्राओं के चेहरे पर यह मुस्कान और उत्साह देखता हूँ, तो मुझे बेहद आत्मीय प्रसन्नता होती है। यह साइकिल आपकी पढ़ाई की राह को आसान बनाएगी। अब आपको स्कूल आने-जाने के लिए समय और दूरी की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप सब पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे बसना क्षेत्र का नाम रोशन करें। अपने उद्बोधन को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुदृढ़ अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।
चाहे वह स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था हो, भवन निर्माण हो या छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बेटियाँ पढ़ेगी, तभी हमारा समाज और क्षेत्र आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल,सभापति जनपद पंचायत बसना राजेश गड़तिया, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,सरपंच भरत लाल डड़सेना, मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल,ग्राम पटेलीन बसंता सिदार, गौटिया जमडी तेजसिंह पटेल, उपसरपंच विषया साव,प्राचार्य खिरोद मलिक,संकुल समन्वयक गोवर्धन डड़सेना,बलदेव मिश्रा,प्रधान पाठक मिडिल स्कूल चन्द्रपाल पटेल,प्रधान पाठिका प्राथमिक स्कूल संतोषी साहू,बलिराम यादव,भगतराम पटेल, नरसिंह सिदार,श्यामल रात्रे,शंकर लाल पटेल,बिहारीलाल साव, कुलेश्वर सिंह श्याम,अशोक साव, कृष्णचंद्र साव, जितेंद्र सिदार,उपेंद्र साव,सेतकुमार सागर,छात्रा प्रतिनिधि हिमाद्री पटेल,छात्र प्रतिनिधि मुकेश साव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी बाई साव,धनमोती विश्वकर्मा, पुष्पा साव,स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य, विद्यालय का समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
