न्यू राजेन्द्र नगर में पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, एमडी ड्रग्स एवं डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय नगर स्थित खाली मैदान के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। वहीं उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विकास सिहार होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर एमडी ड्रग्स तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा फल एवं डोडा पावडर तथा रखा होना पाया गया।

आरोपी विकास सिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *08 ग्राम एमडी ड्रग्स, 531 ग्राम डोडा फल, 16 ग्राम डोडा पावडर, नगदी रकम 1600/- रूपये तथा घटना से संबंधित 01 नग आईफोन एवं 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 21बी, 15 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थो को राजस्थान से लाना बताया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी –
विकास सिहार पिता कृष्णराम सिहार उम्र 21 साल निवासी स्थायी पता – ग्राम जाम्बा थाना जाम्बा जिला फलौद राजस्थान। हाल पता – काशीराम नगर गार्डन के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।