लॉर्ड्स में जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश अंदाज, राल्फ लॉरेन सूट में दिखा ‘बोर्डरूम चिक’ लुक

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। ग्लैमरस गाउन की बजाय उन्होंने क्लासिक पावर ड्रेसिंग को चुना, जिसने फैशन प्रेमियों को काफी प्रभावित किया। स्पोर्टिंग इवेंट के लिए जाह्नवी ने राल्फ लॉरेन का चॉकलेट-ब्राउन पिनस्ट्राइप डबल-ब्रेस्टेड सूट पहना। शार्प टेलरिंग, स्ट्रॉन्ग शोल्डर्स और फिटेड सिल्हूट वाला यह ब्लेज़र उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था।

उन्होंने इस ब्लेज़र को क्रिस्प व्हाइट ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया, जिसमें ओवरसाइज़्ड पुसी-बो नेकलाइन ने क्लासिक टेलरिंग में सॉफ्ट और फेमिनिन टच जोड़ा। इसके साथ हाई-वेस्टेड आइवरी वाइड-लेग ट्राउज़र ने उनके लुक को और भी रिफाइंड बना दिया। एक्सेसरीज़ की बात करें तो जाह्नवी ने मिनिमल लेकिन एलिगेंट स्टाइल अपनाया। उन्होंने सफेद रंग का स्ट्रक्चर्ड टॉप-हैंडल हैंडबैग कैरी किया, जो उनके ट्राउज़र के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था। वहीं, ब्लैक रेक्टेंगुलर सनग्लासेस ने उनके आउटफिट में मॉडर्न और ऑफ-ड्यूटी वाइब जोड़ दी।

मेकअप में उन्होंने फ्रेश और नेचुरल लुक चुना। ड्यूई स्किन, हल्का आई मेकअप, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड लिप्स ने उनके लुक को कंप्लीट किया। वहीं, साइड-स्वेप्ट सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया। जाह्नवी कपूर का यह ‘बोर्डरूम चिक’ लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों ही उनके इस एलिगेंट और पावरफुल स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।