रायपुर। राज्य शासन ने बीजापुर और नारायणपुर उप जेल के उन्नयन (अपग्रेड) को मंजूरी देते हुए दोनों जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित कर दिया है। इस संबंध में जेल विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जेलों के उन्नयन से बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही जेलों की बंदी क्षमता बढ़ेगी, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी तथा सुधारात्मक और कौशल विकास संबंधी गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस निर्णय से बंदियों के परिजनों को भी सुविधाएं मिलेंगी, सुरक्षा जोखिम कम होगा, सुरक्षा बलों की बचत होगी और जेलों के बुनियादी ढांचे का भी विकास किया जाएगा। राज्य सरकार के इस कदम से बस्तर संभाग की जेल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

