नेतन्याहू की गिरफ्तारी विवाद पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अमेरिका में ऐसा कोई सवाल ही नहीं

Follow Us

यरूशलेम। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में साफ कर दिया है कि, नेतन्याहू को अमेरिका की धरती पर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। दरअसल, न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के आरोपों का हवाला देते हुए नेतन्याहू को लेकर कड़ा रुख अपनाया था।

ममदानी के बयान के बाद इजरायली राजदूत ने इसे निराधार बताया, जबकि अब ट्रंप प्रशासन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका नेतन्याहू के साथ खड़ा है और उनकी गिरफ्तारी की कोई संभावना नहीं है। ट्रंप ने अपने बयान में ईरान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होनी चाहिए जो हिंसा और अस्थिरता फैलाते हैं। नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले हैं। इस दौरे से पहले यह कूटनीतिक विवाद दोनों देशों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।