भिलाई में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

Follow Us

दुर्ग। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पुरैना स्टोर पारा में देर रात चाकूबाजी की घटना में 19 वर्षीय युवक आसिफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू (ICU) में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। आसिफ खान घर से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान पुरैना स्टोर पारा में उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

आरोप है कि सूरज शर्मा नामक युवक ने आसिफ पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।