शिवांगी जोशी विवाद पर ट्रोल हुईं फराह खान, बोलीं— ‘पहले जजमेंट डे देखिए, फिर फैसला कीजिए’

Follow Us

मुंबई। फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने रियलिटी शो लॉक अप में अभिनेत्री शिवांगी जोशी को लेकर हुए विवाद पर अपनी चुप्पी को लेकर हो रही आलोचना का जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें शो में कथित पक्षपात और शिल्पा शिंदे की टिप्पणियों पर कार्रवाई न करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा था।

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने शो के निर्माताओं और होस्ट्स पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा द्वारा शिवांगी जोशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि यदि अन्य प्रतियोगियों की गलतियों पर खुलकर चर्चा हो सकती है, तो इस मामले पर भी समान कार्रवाई होनी चाहिए।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह खान ने लिखा, “कृपया जजमेंट डे का एपिसोड देखिए, उसके बाद ही गुस्से में पत्र लिखिए।” उनके इस जवाब से संकेत मिला कि विवादित मुद्दे पर शनिवार के जजमेंट डे एपिसोड में चर्चा की जाएगी।

विवाद की शुरुआत उस एपिसोड से हुई, जिसमें शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के बीच बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी के निजी जीवन को लेकर टिप्पणियां की गईं। शिल्पा ने कथित तौर पर शिवांगी की वर्जिनिटी और उनके निजी रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि उन्होंने अपने कई सह-कलाकारों को डेट किया है। इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने कड़ी आपत्ति जताई और शो के मेकर्स से कार्रवाई की मांग की।