Lock Upp 2 में ‘जनता की आवाज’ बनेंगे अर्जुन कपूर, सभी कंटेस्टेंट्स से करेंगे तीखे सवाल

Follow Us

मुंबई। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Lock Upp 2 में इस शनिवार दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अभिनेता अर्जुन कपूर शो में ‘जनता की आवाज’ बनकर एंट्री करेंगे और कंटेस्टेंट्स के खेल, रणनीति और व्यवहार पर सवाल उठाते नजर आएंगे। इस दौरान शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। यह एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। आने वाले एपिसोड में अर्जुन कपूर खासतौर पर आकांक्षा चमोला और हर्षद चोपड़ा से तीखे सवाल करते दिखाई देंगे। हाल के एपिसोड्स में आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी से जुड़े दो बड़े राज साझा किए थे, जबकि राम कपूर ने अपने बचपन के एक दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया। वहीं हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी में मिले धोखे की कहानी दर्शकों के साथ साझा की थी।

इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें राम कपूर, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला, रियाज अली, श्रेया कालरा, योगेश रावत, वरुण यादव, पामेला सेरेना, श्रेष्ठा अय्यर और माधुरी ग्रोवर शामिल हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि अर्जुन कपूर के सवालों का कंटेस्टेंट्स किस तरह जवाब देते हैं और इसका शो की आगे की रणनीति और एलिमिनेशन पर क्या असर पड़ता है।