छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति विवाद मामले में अमित बघेल समेत तीन नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति विवाद मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के प्रमुख नेता अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने तीनों नेताओं की नियमित जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

यह मामला 26 अक्टूबर 2025 का है, जब रायपुर के VIP चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी।

घटना के बाद प्रशासन ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को दोबारा स्थापित कराया। वहीं, मूर्ति तोड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था, जबकि उसके परिजनों का कहना था कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज सेंदरी तथा रांची में चल चुका है।

इसी मामले में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेताओं को अब सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिलने के बाद उन्हें कानूनी राहत मिल गई है।