बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाला पदभार

Follow Us

बलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2019 बैच के अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे दंतेवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने उनका स्वागत किया और विधिवत रूप से जिले का प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के साथ ही राय गौरव रामप्रवेश ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवपदस्थ एसपी का स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह (बलौदाबाजार), हेमसागर सिदार (भाटापारा), एसडीओपी तारेश साहू (भाटापारा), डीएसपी कौशल किशोर वासनिक (कसडोल कैंप), डीएसपी संजय साहू (यातायात), डीएसपी उषा सोन्धिया तथा रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।