दिल्ली : असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र असम स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन प्रियंका गाँधी से असम के स्पेशल ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में विस्तृत चर्चा की।
बैठक में असम की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति संगठनात्मक मजबूती तथा जमीनी मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। विकास उपाध्याय ने असम के विभिन्न जिलों से प्राप्त फीडबैक कार्यकर्ताओं की भावनाओं एवं जनता के प्रमुख मुद्दों की विस्तृत जानकारी स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन को दी।
उन्होंने बताया कि असम की जनता महंगाई बेरोजगारी कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनमानस निराश है और परिवर्तन की स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है।
प्रियंका गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने तथा जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी और असम में जनभावनाओं के अनुरूप विकल्प प्रस्तुत करेगी।
विकास उपाध्याय ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता मजबूत संगठन और जनआधारित रणनीति के साथ असम विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा प्रदेश में जनहित की सरकार स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाएगी।
