नई दिल्ली। IRCTC आप सभी के लिए होली में एक बंपर पैकेज ले कर आया है। जहां रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर टूर पैकेज की सुविधा और सभी जानकारी को लाइव कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको इस रेलवे के इन टूर पैकेज पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। बहुत सारे लोग होली पर घूमने जाने वाले लोग ट्रिप की प्लानिंग अभी से करने लगे हैं। कुछ लोग परिवार के साथ या फिर कुछ दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को बहुत सोच-समझकर ट्रिप प्लान करना होगा। क्योंकि होटल से लेकर घूमने के लिए गाड़ी और ट्रेन टिकट की बुकिंग एडवांस करना होगा। यात्रा प्लान करने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि रेलवे ने आपके लिए होली के लिए पैकेज टूर का प्लान बना लिया है। आपको बता दें की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर टूर पैकेज की सुविधा और सभी जानकारी को लाइव कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको इस रेलवे के इन टूर पैकेज पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए।
राजस्थान में मनाएं होली:
इस टूर पैकेज की शुरूआत बेंगलुरू से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको अजमेर, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। यह टूर पैकेज की शुरूआत 03 मार्च से हो रही है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी। अकेले यात्रा करने पर आपको पैकेज फीस 53,900 रुपए देना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 40,500 रुपए देना होगा। अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 38,500 रुपए देना होगा। बच्चों के लिए 34,500 रुपए टूर पैकेज है।
कन्याकुमारी टूर पैकेज :
कन्याकुमारी टूर पैकेज की शुरूआत हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, त्रिची और त्रिवेंद्रम घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज 6 रात 7 दिन की है। इस पैकेज की शुरूआत 02 मार्च से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज का नाम ‘SOUTH INDIA TEMPLE RUN’ है। इस दौरान अकेले यात्रा करने पर 47,000 रुपए है। वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 35,900 रुपए देना होगा। 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 34,150 रुपए है। बच्चों के लिए पैकेज फीस 30,300 रुपए है।
हैवलॉक टूर पैकेज :
इस टूर पैकेज की शुरूआत गुवाहाटी से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको नील/हैवेलॉक घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज की शुरूआत 03 मार्च से हो रही है। इस दौरान आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी। अकेले यात्रा करने पर 65,450 रुपए देना होगा। वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 48,500 रुपए देना होगा। 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 46,900 रुपए देना होगा। बच्चों के लिए 39,700 रुपए पैकेज फीस है। आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
