आज का दिन है खास, जाने आज के दिन का महत्व, करे यह व्रत…

Follow Us

आज पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ढुण्ढिराज चतुर्थी मनाई जाती है। मत्स्य पुराण में इसे मनोरथ चतुर्थी भी कहते हैं। आपको बता दें की इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा करने से जीवन में आ रही सभी बढ़ाएं दूर होती है। मान्यता है की इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा, अर्चना करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। वहीं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल यह ढुण्ढिराज चतुर्थी 21 फरवरी को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन शुभ, शुक्ल और रवि योग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

ढुण्ढिराज चतुर्थी और शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 5:13 मिनट से 6:04 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2:28 मिनट से 3:14 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:13 मिनट से 6:38 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 12:09 मिनट से 1 बजे तक

पूजा करने की सही विधि –
ढुण्ढिराज चतुर्थी पर गणेश जी की आराधना का विशेष महत्व है। इस दिन गणपति को लाल फूल, दूर्वा, मोदक और सिंदूर चढ़ाकर विधिवत पूजा करें। साथ ही मंत्र का जाप या स्त्रोत का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है। इस व्रत से बुद्धि, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन से बाधाओं को दूर कर सफलता हासिल करने के लिए भी ढुण्ढिराज चतुर्थी बेहद लाभकारी होती है।