PF राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत, ACB ने सहायक ग्रेड-2 को रंगे हाथ दबोचा

Follow Us

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि (PF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि इस राशि की प्रक्रिया पूरी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।