गरज-चमक के बीच ट्रक पर गिरी आकाशीय बिजली, धधक उठा वाहन; घटना का वीडियो वायरल

Follow Us

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में तेज गरज-चमक और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना अंबिकापुर के खरसिया रोड पर हुई। उस समय इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे ट्रक पर गिर गई, जिससे वाहन में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।