29 जून को कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का समापन, पवन संयोजक शामिल होंगे

Follow Us

रायपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 जून को होगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को शिविर के 8वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन और राजनीतिक रणनीति के गुर सिखाए।

अभनपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों से कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी और ताकत दी है, जिसका इस्तेमाल जनता के मुद्दों को उठाने और केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में किया जाना चाहिए।
उन्होंने जिला अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर सक्रिय और आक्रामक तरीके से काम करने की सलाह दी।