मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट में उर्फी ऐसे आउटफिट में नजर आईं, जिसे सैकड़ों लिपस्टिक से तैयार किया गया था। लाल और मैरून शेड्स की लिपस्टिक से बनी इस यूनिक ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खास बात यह रही कि उर्फी ने आउटफिट में लगी लिपस्टिक को निकालकर कैमरों के सामने अपने होंठों पर भी लगाया, जिससे उनका यह लुक और ज्यादा चर्चा में आ गया।
उर्फी जावेद अपने एक्सपेरिमेंटल और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वह कांच, तार, घड़ियां, मोबाइल फोन और अन्य असामान्य चीजों से बने आउटफिट पहनकर चर्चा बटोर चुकी हैं। उनके इस नए लुक पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे बेहद अजीब फैशन बता रहे हैं।
