पेरिस/नई दिल्ली। फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के समापन पर एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी में संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश दिया और भारत-फ्रांस की मजबूत दोस्ती का जश्न मनाया।
मैक्रों ने मुस्कुराते हुए कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र, आपको फ्रांस में स्वागत करके मुझे बेहद खुशी हुई। नीस, एवियन और पेरिस में आपका स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।” हिंदी में संदेश देने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी हिंदी सही रही होगी। राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और दोनों देशों के रिश्तों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि, यह दौरा बेहद सफल रहा और फ्रांस भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने अगले वर्ष फरवरी में भारत आने का वादा भी दोहराया।
मैक्रों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत देखने को मिली। वीडियो में पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण याद दिलाया, जिस पर मैक्रों ने फरवरी में भारत यात्रा की पुष्टि की। उधर, फ्रांस से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक बढ़ती ताकत का उल्लेख किया। छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना हो ग
