रायपुर। राजधानी रायपुर से मंदिर हसौद दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग : अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
