मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है। महज 30 साल की उम्र में उनका असामयिक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। संचिता उगले ने अपने अभिनय करियर में कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया। उन्हें खास पहचान कुमकुम भाग्य से मिली। इसके अलावा वह वागले की दुनिया और दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी जैसे चर्चित शो में भी नजर आईं, जहां उन्होंने ‘सुकून’ का किरदार निभाया था।
छोटे पर्दे पर सफलता हासिल करने के बाद संचिता ने फिल्मों की ओर भी कदम बढ़ाया। साल 2025 में रिलीज हुई छावा में उन्होंने ‘ताराबाई’ का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
