मेडिकल स्टोर पर ऑटोमेटिक हथियार से ताबडतोड गोलिया चलाई

Follow Us

चंडीगढ़। शनिवार दोपहर पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई। 2 बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे।

उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। दोनों ने हाथ छिपाकर दुकान में ही अपनी ऑटोमैटिक गन लोड कीं और काउंटर पर बैठे कैशियर पर फायरिंग कर दी। गन से करीब 1 सेकेंड में ही 13 फायर हुए। गन दोनों ही हमलावरों के पास थीं, लेकिन गोली उनमें से एक ही हमलावर ने चलाई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला में रोहड़ू के रहने वाले जानकी दास (45) के रूप में हुई है। इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के वीडियो में दिख रहा है कि दुकान पर ग्राहक जुटे हुए थे।

इसी दौरान फायरिंग करने वाले दोनों युवक चेहरे पर मास्क और टोपी लगाकर दुकान में घुसे थे। उन पर किसी का ध्यान भी नहीं गया। दोनों हमलावर सबसे पहले काउंटर पर गए और खड़े हो गए। उन्होंने करीब 21 सेकेंड तक रुककर पहले दुकान का माहौल समझा। इसके बाद दोनों हमलावरों ने काउंटर की आड़ अपनी-अपनी पिस्टल लोड कीं।

इसके तुरंत बाद दोनों हमलावरों में से एक ने काउंटर पर बैठे कैशियर जानकी (55) पर गोलियां चला दीं। हमलावर क गन ऑटोमैटिक थी, इसलिए एक ही बार में कई फायर हुए। करीब एक से दो सेकेंड में आरोपी फायरिंग कर स्टोर से निकलकर भाग गए।