संजय कपूर, शाहीर शेख और मौनी रॉय की नई वेब सीरीज़ ‘अब होगा हिसाब’ 18 जून से OTT पर होगी रिलीज़

Follow Us

मुंबई। बदले और रहस्य पर आधारित बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘अब होगा हिसाब’ जून 2026 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। इस सीरीज़ में संजय कपूर, शाहीर शेख और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज़ की कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें दो भाइयों बॉबी और बंटी मनोचा की जिंदगी अचानक एक बड़े मोड़ पर पहुंच जाती है। एक ओर पारिवारिक रिश्ते और जिम्मेदारियां हैं, तो दूसरी ओर अपहरण, धोखा और बदले की खतरनाक दुनिया।

इस थ्रिलर ड्रामा में बॉबी (शाहीर शेख) अपने भाई बंटी को बेहतर भविष्य देने के लिए कनाडा भेजने की कोशिश करता है, लेकिन कहानी तब बदल जाती है जब वह अपराध और अपहरण के जाल में फंस जाता है। संजय कपूर इस सीरीज़ में गोल्डी सेखों के किरदार में नजर आएंगे, जबकि मौनी रॉय एक रहस्यमयी भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं के अनुसार, यह सीरीज़ रिश्तों, भावनाओं और बदले की जटिल परतों को दिखाती है, जहां हर किरदार अपने फैसलों के परिणामों से जूझता है। ‘अब होगा हिसाब’ का प्रीमियर 18 जून 2026 से MX Player पर किया जाएगा।