भूलने की बीमारी का खतरा दूर भगाएंगे ये 4 विटामिन्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Follow Us

नई दिल्ली। हम अक्सर शारीरिक कमजोरी को तो गंभीरता से लेते हैं, लेकिन मानसिक सेहत पर हमारा ध्यान कम ही जाता है। हालिया रिसर्च में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी आपको डिमेंशिया (Dementia) जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है, जिसमें व्यक्ति की याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारे मस्तिष्क को सुरक्षित रखने में चार विटामिन्स की भूमिका सबसे अहम है। इसमें विटामिन B12 और B6 नर्वस सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिनकी कमी से मानसिक भ्रम और भूलने की बीमारी होती है। वहीं विटामिन D दिमागी कमजोरी को दूर रखता है और विटामिन E ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।

बढ़ती उम्र में डिमेंशिया का खतरा वैसे भी रहता है, लेकिन खराब डाइट इस जोखिम को और बढ़ा देती है। डॉक्टरों का कहना है कि इसके बचाव के लिए केवल सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने के बजाय प्राकृतिक आहार को प्राथमिकता दें। अपनी रोज की डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध, अंडे, नट्स और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। इसके साथ ही, समय-समय पर अपने विटामिन लेवल की जांच कराएं, नियमित व्यायाम करें और दिमाग को हमेशा सक्रिय रखें। सही पोषण ही आपकी याददाश्त का असली कवच है।