बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब कार मंगला चौक से उसलापुर जा रही थी. घटना के दौरान कार में एक युवती सवार थी, जिसके पैर में मामूली चोट आई है. जानकारी के मुताबिक, सुबह 4.30 बजे कार हादसे का शिकार हुई. इसके घायल युवती खुद कार से बाहर आई. बताया जा रहा है कि युवती कुछ दूरी पर खड़े एक युवक के साथ बाइक पर बैठक चली गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
कोरबा में भी हादसा कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार भीषण हादसा देखने को मिला है. अनियंत्रित बाइक नाश्ते दुकान की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोरबा के निवासी बताए जा रहे हैं. अमलडीहा के श्याम होटल के पास हादसा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिे भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है
