कबीरधाम। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। बानो बैरियल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और भारी वाहन उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत, चालक फरार
