जांजगीर जिला जेल में 4 बंदी HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन सतर्क

Follow Us

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला जेल में चार बंदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य और जेल प्रशासन में हलचल मच गई है। जिला अस्पताल में कराई गई जांच के दौरान बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें नियमित उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।जानकारी के अनुसार, संक्रमित बंदियों का इलाज जेल अस्पताल के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण बिलासपुर सिम्स में भी कराया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित बंदियों की स्वास्थ्य निगरानी लगातार की जा रही है। एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई के उपयोग या संक्रमित मां से बच्चे में फैलता है। समय पर इलाज और दवाइयों के नियमित सेवन से HIV संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है।