बंगाल में 100% फेंसिंग होकर रहेगी, ममता बनर्जी आतंकियों जैसी भाषा बोल रहीं- निसिथ प्रमाणिक का बड़ा हमला

Follow Us

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए साफ किया है कि सीमा पर फेंसिंग (बाड़ लगाने) का काम किसी भी हाल में नहीं रुकेगा और इसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि विरोधियों को जो करना है करें, लेकिन देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

ममता बनर्जी द्वारा उस्मान हादी हत्याकांड पर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए प्रमाणिक ने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों को उकसा रही हैं। ऐसी बातें केवल एक आतंकी का समर्थक ही कर सकता है। देश के खिलाफ और आतंकियों के पक्ष में बोलने वाले इस मामले पर हो रही कानूनी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।

निसिथ प्रमाणिक ने पिछले 15 वर्षों को बंगाल के लिए ‘अंधेर युग’ बताया, जहां विकास के साथ-साथ खेल क्षेत्र को भी बर्बाद किया गया। उन्होंने पिछले बंगाल ओलंपिक में हुए घोटाले की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने का ऐलान किया। साथ ही, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे पर तंज कसते हुए कहा कि देर से ही सही, उन्हें सद्बुद्धि आई। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत बहुत जल्द एक विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है।