IIM ग्रेजुएट ने पहली सैलरी माता-पिता को कैश में देकर जीता दिल, वीडियो वायरल

Follow Us

नई दिल्ली। IIM से MBA करने वाले अश्वजीत कांबले का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी पहली सैलरी कैश में निकालकर माता-पिता को सौंपते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर उनके माता-पिता भावुक हो गए। अश्वजीत ने बताया कि यह विचार उन्हें अपने पिता की उस कहानी से मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पहली कमाई नकद रूप में अपने माता-पिता को देने का अनुभव साझा किया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी पहली सैलरी ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बजाय घर जाकर माता-पिता को सरप्राइज दिया। वीडियो में अश्वजीत अपने माता-पिता की आंखें बंद करवाकर उनके सामने नकदी रखते हैं। यह पल सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसे माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और उनके त्याग के प्रति आभार का प्रतीक बता रहे हैं।