मोहला। फौवारा चौक स्थित एक होटल की रसोई में कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव 24 मई को मोहला के पास एक नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला था। लगातार दो कर्मचारियों की मौत के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
