CG RERA की बड़ी कार्रवाई, 595 प्रमोटर्स को जारी किया नोटिस

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (CG RERA) ने कॉमन एरिया और परियोजना प्रबंधन का हस्तांतरण नहीं करने पर 595 प्रमोटर्स के 989 पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट्स को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण की समीक्षा में पाया गया कि कई परियोजनाओं में पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने के बाद भी आवंटितियों की सोसायटी या एसोसिएशन का गठन नहीं कराया गया और कॉमन एरिया, सुविधाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों का हस्तांतरण नहीं किया गया।रेरा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जारी नोटिस में प्रमोटर्स को 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।