खेत में दफन मिली लापता महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Follow Us

धमतरी। जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव में एक खेत में बनी संदिग्ध कब्र से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है, जो 30 मई से लापता थी। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत में नई कब्र देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीएम और एफएसएल टीम की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई, जिसमें महिला का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के बाद शव को दफनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।