सांतरागाछी–एलटीटी समर स्पेशल ट्रेन के चार फेरे रद्द, यात्रियों को झटका

Follow Us

रायपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए समर सीजन में चलाई जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)–सांतरागाछी (SRC)–लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) के संचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक निर्धारित थी। हालांकि, यात्रियों की कम संख्या के कारण रेलवे ने इसके चार फेरे रद्द करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01001 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन 23 एवं 30 जून तथा 7 एवं 14 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) समर स्पेशल ट्रेन 25 जून, 2, 9 एवं 16 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की वास्तविक संख्या को ध्यान में रखते हुए परिचालनिक कारणों से लिया गया है।