गुरु गोचर कर्क राशि में 2 जून को होगा। गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने से हंस राजयोग बनेगा। हंस राजयोग व्यक्ति को लाभ और उन्नति दिलाता है क्योंकि, यह पंच महापुरुष राजयोग में से एक है। साथ ही भाग्य का भी पूरा स्पोर्ट दिलाता है। गुरु 2 जून से 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में ही रहेंगे ऐसे में ग्रहों के योग संयोग से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को अच्छा लाभ मिलने वाला है। इन राशियों को धन लाभ के साथ साथ यात्रा से लाभ और भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जानें गुरु गोचर से किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
गुरु गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। गुरु कर्क राशि में 2 जून को प्रवेश कर जाएंगे। इस गोचर के साथ ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक हंस राजयोग का निर्माण होगा। दरअसल, जब भी गुरु अपनी उच्च राशि में गोचर करते हैं को हंस राजयोग बनता है। पंड़ित राकेश झा बताते है कि हंस राजयोग बेहद ही शक्तिशाली राजयोग हैं। गुरु 2 जून से 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में गोचर करते रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस बीच 15 जुलाई को गुरु कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे और फिर 9 अगस्त को उदित होंगे। इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ, मिथुन, कर्क सहित 6 राशियों को मिल सकता है। करियर और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु गोचर का किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है। पढ़ें गुरु गोचर राशिफल।
वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर तृतीय भाव में रहेगा। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को गुरु के प्रभाव से अच्छा धन लाभ मिलेगा। लेकिन, आपके खर्चे भी काफी ज्यादा रहने वाले हैं। लेकिन, आपकी आय अच्छी रहेगी। आप कई मांगलिक कार्यों के लिए भी पैसा खर्च कर सकते हैं। लेकिन, आपको अपने भाई बहनों की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि, आपको घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। जिसका प्रभाव आपके भाई बंधुओं की सेहत पर देखने को मिल सकता है।
