रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत प्राण घातक हमला करने वाले दो पक्षों के 03 आरोपियों को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरव्हीएच कालोनी खमतराई में दो पक्षों में जिनमें एक पक्ष प्रार्थी अनिकेत डोंगरे निवासी छोटापारा आरव्हीएच कालोनी खमतराई रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आयुष ठाकुर एवं पीयूष ठाकुर द्वारा 18 मई को संध्या पुरानी रंजिश को लेकर आरव्हीएच कालोनी बालाजी चौक के पास झगड़ा कर रहे थे उसी दौरान प्रार्थी एवं उनके मित्र जीवन बघेल द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी आयुष ठाकुर द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकु से जीवन बघेल के सिने एवं दोनो बाह में प्राण घातक हमला किया,पीयूष ठाकुर द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया।
थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरे पक्ष ने कराया रिपोर्ट दर्ज
इसी प्रकार दूसरे पक्ष के प्रार्थी अमन ठाकुर निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी रायपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18 मई को शाम आरव्हीएच कालोनी खमतराई में प्रार्थी के भाई आयुष ठाकुर को आरोपी जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अश्लिल गाली गलौज कर धारदार वस्तु से उसके भाई आयुष ठाकुर के माथे, सिर, पीठ में मारकर चोट पहुंचाने हुंचाने कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई
में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद कार्रवाई
विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। दोनो प्रकरणों में आरोपियों पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे से पृथक-पृथक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा एवं धारदार चाकू को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
