पागलपन और हंसी का डबल डोज़: ‘वेलकम टू द जंगल’ का धांसू टीज़र आउट, अक्षय-सुनील की टोली मचाएगी गदर

Follow Us

पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ का मोस्ट-अवेडेट ऑफिशियल टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है। अहमद खान के निर्देशन और फिरोज ए. नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीज़र की शुरुआत ही एक बेहद मज़ेदार और व्यंग्यात्मक डिस्क्लेमर से होती है, जिसमें लिखा है, “इस फिल्म को बनाने में किसी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया… सिवाय कुछ घोड़ों और हम गधों के।” यह अनोखा अंदाज़ शुरुआत में ही दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है।

फिल्म की कहानी एक फिक्शनल मूवी सेट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ पूरी कास्ट खुद को करोड़ों रुपये के बजट वाले एक अजीबोगरीब प्रोडक्शन के जाल में फंसा हुआ पाती है। टीज़र में अक्षय कुमार का एक डायलॉग इंटरनेट पर छा गया है, जहाँ वे कहते हैं कि वे इस अस्त-व्यस्त शूटिंग को छोड़ना चाहते हैं, लेकिन पैसा हमेशा बीच में आ जाता है।” इसके बाद का सीक्वेंस ज़बरदस्त गोलियों की बौछार, स्लैपस्टिक कॉमेडी और पागलपन से भरी अराजकता में बदल जाता है। टीज़र का अंत एक बेहद स्टाइलिश और सटीक पंचलाइन के साथ होता है, “फेक फिल्म। रियल जंगल। रियल डेंजर। रियल इडियट्स!” इस बार फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और परेश रावल समेत लगभग 30 से ज्यादा दिग्गज कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जो एंटरटेनमेंट का लेवल कई गुना बढ़ाने वाले हैं। 2007 की ओरिजिनल ‘वेलकम’ की यादों को ताज़ा करता यह टीज़र सोशल मीडिया पर पहले ही धमाल मचा चुका है।