ईपीएफओ का बड़ा तोहफा: अब एटीएम और यूपीआई से मिनटों में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

Follow Us

नई दिल्ली। देश के करोड़ों EPFO सदस्यों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे PF का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। अब कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया और कई दिनों के इंतजार से छुटकारा मिलने वाला है, क्योंकि जल्द ही PF निकासी ATM और UPI के जरिए भी संभव होगी। जानकारी के मुताबिक, यह नई सुविधा मई 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है। EPFO के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म “EPFO 3.0” के तहत सदस्यों को एक विशेष ATM कार्ड दिया जाएगा, जिसकी मदद से वे देशभर के किसी भी ATM से PF राशि निकाल सकेंगे।

इसके साथ ही UPI के जरिए भी सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। हालांकि, एक बार में कुल PF बैलेंस का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा ही निकाला जा सकेगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए UAN एक्टिव होना जरूरी होगा। साथ ही आधार, पैन और बैंक खाते की KYC पूरी होना अनिवार्य रहेगा। EPFO का कहना है कि, नए सिस्टम से क्लेम प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। इससे करोड़ों कर्मचारियों को इमरजेंसी के समय तुरंत आर्थिक सहायता मिल सकेगी और PF सेवाएं पहले से ज्यादा आसान बनेंगी।