दिल्ली। सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन सोने से ज्यादा प्रतिशत चांदी में बढ़ते है, तो किसी दिन चांदी से ज्यादा प्रतिशत सोने। 2026 की शुरुवात से ही इनके दामों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी रही है। इसी क्रम में सोने के और चांदी के ताजा दामों को चलिए देखते है। आपको बता दें की आज सोना 8 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं आज चांदी में 31 हजार 800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। कीमतों में अस्थिरता का दौर लगातार जारी है। वहीं एमसीक्स पर सोने का भाव 8 हजार 187 रुपये गिरकर 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31 हजार 878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अब बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों की इनमे भी गिरावट आई है। आज सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है। आपको बता दें की बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। वहीं जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख बदल दिया। वहीं हाल ही में गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई है। अब बात करे अलग-अलग देश की तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,47,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में सोने का भाव 1,47,780 के आसपास है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,720 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। वहीं दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं। चेन्नई में सोना 1,48,400, हैदराबाद में 1,48,210, बंगलूरू में 1,48,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं घेरलू बाजार में चांदी की कीमत ने भी उचाई छुई है। मुंबई में चांदी 2,66,020 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। दिल्ली में इसका भाव 2,65,560 है। चेन्नई में चांदी 2,66,790, हैदराबाद में 2,66,440,बंगलूरू में 2,66,230, और कोलकाता में करीब 2,65,660 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
सोने-चांदी के दामों में लगातार उछाल जारी, जाने आज का तजा दाम
Follow Us
