रायपुर, (असं)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में 10 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले एक अच्छी खबर मिली है, जिसमें उनके स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। हार्दिक पांड्या के लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले अनफिट होने की वजह से उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने ही कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था।
बारिश ने बढ़ाई चिंता- मैच से पहले मौसम ने आयोजकों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को तेज बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है।
आईपीएल: रायपुर में बेंगलुरु- मुंबई के बीच मुकाबला कल
