नई दिल्ली। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के ट्रेलर लॉन्च पर छा गईं। हसीना ने स्टाइलिश ड्रेस पहनकर सीरीज की कास्ट के साथ इवेंट में एंट्री ली और लाइमलाइट अपने नाम कर ले गईं। पलक की अदाएं और खुद को कैरी करने का अंदाज कमाल का लगा, जिसके आगे उनसे 10 साल बड़ी ग्लैमरस एक्ट्रेस राशि खन्ना भी कहीं न कहीं फीकी पड़ गईं। अब यूं तो राशि का ग्रीन ड्रेस में बेहद सिंजलिंग रूप देखने को मिला, लेकिन 11 लाख रुपये से भी ज्यादा की ड्रेस पहनकर पलक सबका ध्यान खींच ले गईं। ऐसे में चलिए दोनों हसीनाओं के लुक्स पर नजर डालते हैं, जो पार्टी के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन दे रहे हैं। आप भी इनसे टिप्स लेकर खुद को फैशनिस्टा वाइब्स दे सकती हैं। दरअसल, अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे न हटने वाली पलक यहां चाइना के लेबल cheney chan के मिडनाइट कलेक्शन की Sapphira ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। जिसमें उन्हें हमेशा की तरह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट की जोड़ी, सोहेल और विक्टर ने स्टाइल किया। जहां उनकी ड्रेस की कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर $12,500 दी गई है, जो भारतीय रुपयों में करीब 11,91,381 रुपये है। जिसे पहन पलक ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपना ग्लैमरस रूप दिखाया और छा गईं।
![]()
वहीं अब पलक के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो नेवी ब्लू साटन मिडी ड्रेस उन्हें बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक दे रही है। जिसमें स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट के साथ क्लास और ग्लैम का परफेक्ट बैलेंस दिखता है। इसे स्ट्रैपलेस नेकलाइन देकर फोल्डेड ओवरले डिजाइन दिया, जो लुक को सॉफ्ट लेकिन स्टेटमेंट टच देता है। बॉडी हगिंग सिल्हूट वेस्ट को डिफाइन करता है, तो स्कर्ट पोर्शन में असिमेट्रिकल ड्रेपिंग के साथ एक साइड में सेक्विन एम्बेलिश्ड पैनल दिया। जिसके सेक्विन मूवमेट लुक में शिमरी इफेक्ट ले आए और हसीना के अंदाज को स्लीक और सोफिस्टिकेटेड बना दिया। आपको बता दें की पलक ने लुक को स्टाइल करने के मिनिमल जूलरी पेयर की, जो लुक के साथ परफेक्टली ब्लेंड हो गई। इयररिंग्स के साथ वह मलटीपल रिंग्स पहने नजर आईं, जिससे फोकस ड्रेस पर ही रहा। इसके अलावा वह मैचिंग नेवी ब्लू स्ट्रैपी हील्स पहने दिखीं, जो आउटफिट के साथ टोन-ऑन- टोन लुक देती हैं। वहीं, सॉफ्ट वैवी हेयर और नेचुरल ग्लो मेकअप उनके लुक में बैलेंस ले आया। जिसे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करके पलक का स्टाइल हेड टू टो स्टनिंग लगा। राशि का ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अवतार ग्लैमरस के साथ पावरफुल भी लग रहा है। वह कॉर्सेट टॉप के साथ स्कर्ट पहने हुए हैं, जिसका स्नेक टेक्सचर्ड फैब्रिक लुक को एड्जी और हाई-फैशन टच देता है। जहां कॉर्सेट वेस्ट को शार्पली डिफाइन कर गया, तो स्ट्रैपी नेकलाइन के साथ स्वीटहार्ट कट दिया। जिसके फ्रंट में बटन डिटेलिंग भी दी, तो साथ पेयर की मिडी लेंथ बॉडीकॉन स्कर्ट उनके कर्व्स को फ्लॉन्ट कर गई। जब बारी राशि के लुक को स्टाइल करने की आई, तो उन्होंने ब्लैक पंप हील्स के साथ इसे क्लासिक टच दिया। स्टेटमेंट ग्रीन पेंडेंट आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, तो साथ में उन्होंने रिंग्स भी वेअर की। वहीं, साइड पार्टीशन के साथ सॉफ्ट वैवी ओपन हेयर करके मेकअप को न्यूड टोन में ग्लॉसी टच दिया। बेशक राशि का स्टाइल बेहद ग्लैरमस वाइब्स दे रहा है, लेकिन पलक की ड्रेस की कीमत और कॉन्फिडेंस भरा अंदाज कहीं न कहीं ज्यादा ध्यान खींच ले गया।
![]()
