मुंबई। माधुरी दीक्षित का बढ़ती उम्र के साथ स्टाइल और भी कमाल का होता जा रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में वह सूट- बूट में बॉस लेडी लुक में नजर आईं और सबको लट्टू बना गईं। 58 की उम्र में भी हसीना का अंदाज इतना ग्लैमरस और शानदार है कि यंग लड़कियां उनसे टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। जिससे उन्हें कम एलिमेंट्स में ही क्लास, स्टाइल और एलिगेंस का परफेक्ट मेल दिखाता फॉर्मल लुक मिल जाएगा। अब यूं तो माधुरी के लुक्स हमेशा ही फैंस को इंप्रेस कर जाते हैं, लेकिन ब्राइट येलो कलर के इस फॉर्मल लुक में उनका अंदाज थोड़ा अलग लगा। जिसे उन्होंने बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी किया और अपना जलवा बिखेर गईं। तभी तो लोग भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ऐसे में चलिए उनके लुक पर नजर डालने के साथ ही स्टाइलिंग टिप्स पर भी गौर करते हैं। माधुरी का लुक क्लासिक पावर ड्रेसिंग और सॉफ्ट फेमिनिम टच का परफेक्ट मिक्स है, जिसे उन्होंने बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी किया। जिसमें उन्हें फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया।
![]()
आपको बता दें की माधुरी के लुक की डिटेल्स पर ध्यान दें, तो उनके ब्लेजर सेट को हैवी लग्जरी बनाना क्रेप फैब्रिक से बनाया गया है, जो स्ट्रक्चर और फ्लो दोनों का बैलेंस देता है। इसे वेल्ट पॉकेट्स और बटन डिटेलिंग के साथ क्लीन टेलर्ड फिनिश मिली, तो फ्रंट पर हुक क्लोजर इसे स्मूद और मिनिमल लुक देता है। जिसमें स्टेटमेंट एलिमेंट 3डी फ्लावर लेकर आया, जिसे लैपल के एक साइड पर लगाया, तो साथ में उन्होंने सेम कलर की वेस्ट भी पेयर की। लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी ने वाइड लेग ट्राउजर पेयर किया। जिसके साइड में दी जिप क्लोजर, फिट को क्लीन रखती है। ऐसे में स्ट्रक्चर्ड टॉप और फ्लोई बॉटम का कॉम्बिनेशन लुक को क्लासी और ग्रेसफुल फील दे गया। जिसे पहन हसीना ने खूब अदाएं दिखाईं। ब्लेजर की स्लीव्स को कोहनी तक चढ़ाकर उन्होंने कभी चेयर पर बैठकर पोज दिए, तो कभी खड़े होकर एकदम मॉडल वाली फील दे गईं। जब बारी लुक को स्टाइल करने की आई तो माधुरी ने लेज इज मोर कॉन्सेप्ट फॉलो किया। जहां जूलरी को मिनिमल रखकर उन्होंने अपनी ब्राइट कलर की आउटफिट को हाइलाइट होने दिया। जहां उनके पीयर ड्रेप शेप के येलो स्टोन इयररिंग्स बेहद क्लासी वाइब्स ले आए, तो दोनों हाथों में डायमंड रिंग्स भी दिखीं। वहीं, लेमन येलो कलर की ही पॉइंटेड हील्स पहनकर माधुरी का बॉस लेडी लुक पूरा हुआ। आखिर में माधुरी ने हेयर और मेकअप को सटल- सोबर रखते हुए अपना लुक पूरा किया। जहां साइड पार्टीशन के साथ वैवी टच वाले ओपन हेयर स्टनिंग लगे, तो ब्राउन लिप्स के साथ हल्की शिमरी ब्राउनिश आइज और ब्लश्ड चीक्स फीचर्स को एन्हांस कर गए। जिसमें हसीना का ऑलओवर स्टाइल हेड टू टो परफेक्ट लगा।
![]()
