ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म, कल आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा। इसकी आधिकारिक जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, यह सिर्फ परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों-अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि, वे परिणाम को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें और भविष्य की तैयारी आत्मविश्वास के साथ जारी रखें।

इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 3.20 लाख से अधिक और हायर सेकेंडरी में करीब 2.45 लाख छात्र शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में छात्र आगे की पढ़ाई और प्रवेश परीक्षाओं के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरू होकर मार्च तक चली थी। हालांकि हिंदी पेपर लीक मामले के बाद एक विषय की पुनर्परीक्षा होने से रिजल्ट जारी होने में देरी हुई। अब बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पिछले साल 10वीं का परिणाम 68.76 प्रतिशत और 12वीं का 82.25 प्रतिशत रहा था। इस बार भी बेहतर नतीजों की उम्मीद जताई जा रही है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के लाखों परिवारों की धड़कनें तेज हो जाएंगी, क्योंकि यह परिणाम कई छात्रों के करियर की अगली दिशा तय करेगा।