सागौन तस्करों पर बड़ा वार! अवैध आरा मशीन पर छापा, 7.50 लाख की लकड़ी जब्त

Follow Us

सुकमा। जिले के किस्टाराम क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। सिंदूरगुड़ा पंचायत इलाके में अवैध आरा मशीन पर छापेमारी कर करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी जब्त की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान लगभग 6.239 घनमीटर सागौन लकड़ी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, लकड़ी की अवैध कटाई और प्रोसेसिंग का यह नेटवर्क सीमावर्ती क्षेत्रों तक फैला हो सकता है। मुख्य आरोपी तेलंगाना निवासी बताया जा रहा है, जो टीम के पहुंचने से पहले फरार हो गया।

वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके से कई अहम सुराग जुटाए हैं। अब आरोपी के नेटवर्क, सहयोगियों और तस्करी चैनल की जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि, इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ विरोध भी सामने आया, लेकिन टीम ने अभियान जारी रखते हुए जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि, वन संपदा की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।