बालको वेदांता संयंत्र में हादसा: ग्राइंडर मशीन से श्रमिक की तीन उंगलियाँ कटीं, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Follow Us

कोरबा। बालको वेदांता संयंत्र (BALCO) में एक बार फिर गंभीर औद्योगिक हादसा हुआ। टाउनशिप विभाग में काम कर रहे श्रमिक गणेश राम रविवार को ग्राइंडर मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनके हाथ की तीन उंगलियाँ कट गईं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय उन्हें सुरक्षा दस्ताने (सेफ्टी ग्लव्स) नहीं पहनाए गए थे। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई। गणेश राम को तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और उन्हें एक बाइक सवार की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा और मजदूरों की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बालको वेदांता संयंत्र में यह लगातार होने वाले हादसों की श्रृंखला में एक और गंभीर घटना है। स्थानीय लोग और श्रमिक संगठन लगातार सुरक्षा मानकों के पालन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।