करो या मरो मुकाबले में DC-आरसीबी आमने-सामने, प्लेऑफ पर टिकी नजर

Follow Us

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मैच दिल्ली के लिए करो या मरो की तरह माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत बेहद जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन लगातार हार के बाद टीम दबाव में आ गई है। 7 मैचों में 4 हार के साथ टीम अंक तालिका में पिछड़ती दिख रही है। ऐसे में घरेलू मैदान पर वापसी करना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी। कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल और नितीश राणा से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।

वहीं दूसरी ओर RCB शानदार लय में नजर आ रही है। विराट कोहली, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे रही है, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड गेंदबाजी में असरदार साबित हो रहे हैं। बेंगलुरु इस जीत के साथ टॉप पोजिशन की ओर बढ़ना चाहेगी। पिच रिपोर्ट के मुताबिक अरुण जेटली स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है और यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। 185-200 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी RCB का पलड़ा भारी है। ऐसे में दिल्ली के सामने सिर्फ मजबूत टीम ही नहीं, आंकड़ों की चुनौती भी है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच की उम्मीद है।