रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर 1 बजे ग्राम तेंदुवाधाम पहुंचेंगे, जहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा के शुभारंभ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय धार्मिक आयोजन में सहभागिता के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
तेंदुवाधाम में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिवरीनारायण क्षेत्र पहले से ही आस्था के बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है, ऐसे में सीएम की मौजूदगी से आयोजन को विशेष महत्व मिल गया है कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 9 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
