तिरुपति में आध्यात्मिक रंग में नजर आईं शमिता शेट्टी, गौसेवा करते शेयर की तस्वीरें

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों तिरुपति की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी सादगी और आध्यात्मिकता साफ झलक रही है।एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “धन्य महसूस कर रही हूं।” तस्वीरों में वह पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह मंदिर परिसर के खूबसूरत खंभों के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह गाय को चारा खिलाते हुए गौसेवा करती नजर आईं। उनकी इस पोस्ट पर बहन शिल्पा शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी और कमेंट करते हुए लिखा, “तुम सच में धन्य हो।” इसके अलावा शमिता को दक्षिण भारतीय व्यंजनों जैसे डोसा और मेदू वड़ा का आनंद लेते और तिरुपति की सड़कों पर सैर करते हुए भी देखा गया। बता दें कि शमिता और शिल्पा दोनों ही हाल के महीनों में आध्यात्मिक यात्राओं पर हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी महालक्मी टेम्पल और वाराणसी में दर्शन कर चुकी हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं।