तालाब में युवक की तैरती मिली लाश, हादसा या कोई साजिश पुलिस जांच में होगा खुलासा

Follow Us

कोरबा ।  मनोज यादव, कोरबा. सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है. वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था.

गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है. (Chhattisgarh Crime) स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया.