मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी नई फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है, लेकिन एक बड़ी खबर सामने आई है कि शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल यानी ‘जवान 2’ पर भी काम शुरू कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और मेकर्स इसे आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले भी ‘जवान 2’ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर की तरफ से कोई पुष्टि नहीं दी गई थी। इस खबर से फैंस में उत्साह और उत्सुकता काफी बढ़ गई है। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं।
सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे शाहरुख खान, स्क्रिप्ट तैयार; जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग
